रांची : एसीबी की कुशलता को बढ़ाने की जरूरत: रहाटे
रांची : जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में भ्रष्टाचार मिटाओ और देश बनाओ को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि गृह सचिव एसकेजी रहाटे ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में ठोस कार्रवाई के लिए एसीबी की कुशलता को बढ़ाने की आवश्यकता है. इसके लिए एसीबी के अफसरों […]
रांची : जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में भ्रष्टाचार मिटाओ और देश बनाओ को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया.
आपके शहर में
मुख्य अतिथि गृह सचिव एसकेजी रहाटे ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में ठोस कार्रवाई के लिए एसीबी की कुशलता को बढ़ाने की आवश्यकता है.
इसके लिए एसीबी के अफसरों को एक अंतराल के बाद ट्रेनिंग दी जाये. जरूरत पड़े तो बाहर से ट्रेनर को बुला कर ट्रेनिंग दी जाये. एडीजी प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय अनिल पाल्टा ने कहा कि एसीबी को सीबीआइ की तर्ज पर काम करने की जरूरत है. एसीबी का एक क्लोज कैडर भी तैयार किया जाये. इसके अलावा एडीजी ने कई अन्य बिंदुओं पर एसीबी को मजबूत बनाने और भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए सुझाव दिये हैं.
गृह सचिव ने एसीबी के अधिकारियों से एडीजी के सुझाव से संबंधित एक रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा है, ताकि उसे सरकार से पास भेजा जा सके और महत्वपूर्ण सुझाव पर कार्रवाई की जाये. कार्यक्रम में एसीबी के एडीजी मुरारी लाल मीणा, डीआइजी एवी मिंज सहित एसीबी के अन्य अधिकारी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए