रांची : भौतिकी की तकनीक से कम लागत में बनाये जा सकते हैं महत्वपूर्ण उपकरण : एचसी वर्मा

Updated:
विज्ञापन

भौतिकविदों ने भौतिकी के सिद्धांतों को सरल तरीके से बताया रांची : भौतिकी शिक्षक परिषद की राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन मंगलवार को देशभर के जाने-माने भौतिक शास्त्रियों ने भौतिकी के सिद्धांतों को सरल व रोचक तरीके से बताया. आइआइटी कानपुर के प्रोफेसर व देश के जाने-माने भौतिकशास्त्री डॉ एचसी वर्मा ने कहा कि भौतिकी […]

विज्ञापन
भौतिकविदों ने भौतिकी के सिद्धांतों को सरल तरीके से बताया
रांची : भौतिकी शिक्षक परिषद की राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन मंगलवार को देशभर के जाने-माने भौतिक शास्त्रियों ने भौतिकी के सिद्धांतों को सरल व रोचक तरीके से बताया.
आइआइटी कानपुर के प्रोफेसर व देश के जाने-माने भौतिकशास्त्री डॉ एचसी वर्मा ने कहा कि भौतिकी की आसान तकनीक से कम लागत में महत्वपूर्ण उपकरणों को बनाया जा सकता है. उन्होंने भौतिकी के कई प्रमुख सिद्धांतों को रोचक तरीके से बताया. उन्होंने उदाहरण के माध्यम से भौतिक विज्ञान के कई नियमों को सरलता से बताया.
देश भर से आये भौतिकी के शिक्षकों ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से इसके बारे में बताया. कोचीन से आये भौतिकविद प्रो अनंत कृष्णन और पंजाब विवि के डॉ एम एस मारवाह ने भौतिकी के पठन-पाठन को कैसे और सहज बनाया जाये, इसके बारे में बताया. उन्होंने कहा है भौतिकी के बारे में यह आम धारना बनी हुई है कि इसके आविष्कार में काफी समय लगता है और अधिक खर्च होता है, पर एेसी बात नहीं है.
मंगलवार को डीएवी ग्रुप के स्कूल के शिक्षकों ने संगोष्ठी में भाग लेने आये भौतिकविदों से जानकारी प्राप्त की. संगोष्ठी में रांची विवि के भौतिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ आशा लाता सिन्हा, डॉ मनोज कुमार, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ एस एन तिवारी, डॉ कुंदन, डॉ ब्रजेश कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने भाग लिया. संगोष्ठी का समापन बुधवार को होगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola