सिकिदिरी : गांव के विकास से ही देश विकसित होगा
Updated at : 31 Oct 2018 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

सिकिदिरी : आजादी के बाद जो विकास कार्य अन्य पार्टी नहीं कर पायी है, उसे भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षों में की है. प्रत्येक गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक योजना पहुंचाने का काम किया है. प्रत्येक गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है. कुछेक पार्टी वर्तमान में संघर्ष यात्रा कर आम जानता […]
विज्ञापन
सिकिदिरी : आजादी के बाद जो विकास कार्य अन्य पार्टी नहीं कर पायी है, उसे भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षों में की है. प्रत्येक गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक योजना पहुंचाने का काम किया है. प्रत्येक गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है.
कुछेक पार्टी वर्तमान में संघर्ष यात्रा कर आम जानता को बरगला रही है. भाजपा का फोकस गांव का विकास है. गांव का विकास से ही देश का विकास होगा. उक्त बातें भाजपा सिकिदिरी मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को बैंक मैदान में आयोजित जनसभा में ग्रामीण विकासमंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने बतौर मुख्य अतिथि कही.
सभा में विधायक राम कुमार पाहन ने कहा कि जबसे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य में रघुवर की सरकार बनी है, तब से शहर से गांवों में विकास कार्य ज्यादा किया जा रहा है. सुदूर क्षेत्रों में बिजली, सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्य किये जा रहे हैं. जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों को मिल रहा है. ग्रामीण जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले चार वर्ष में विकास का कार्य जितना किया है, उतना कांग्रेस की सरकार ने आजादी से अब तक नहीं की.
इस अवसर पर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ भोगता, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जिला मंत्री खालिक खान, नीलमोहन पाहन, पंचमी देवी, रंथुवा मुंड़ा, भानु देवी, संगीता देवी आदि ने भी संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष पारसनाथ भोगता ने की. मंच संचालन ग्राम प्रधान शिवधर रजवार व धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि नंदलाल राम ने किया. मौके पर अनगड़ा बीडीओ सबीता टोपनो, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन महतो, दिलीप खत्री, नूतन पाहन, रामनाथ महतो, बिरजू प्रसाद, श्रीनाथ महतो, जयनंदन सिंह, गोपाल कृष्ण भद्र, महावीर भोगता, बालक महतो आदि उपस्थित थे.
भाजपा में शामिल हुए लोग
सभा में बलराम साहू, कमलेश कुमारसाहू व जेपी थापा के नेतृत्व में 50 लोग भाजपा में शामिल हुए. सभी का ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुुंडा, विधायक रामकुमार पाहन व अन्य भाजपाइयों ने माला पहना कर स्वागत किया.
सड़क का किया शिलान्यास
ग्रामीण विकास विभाग राज्य संपोषित योजना के अंतर्गत मंगलवार को सिकिदिरी हेसातु से भदरभंगा होते हुए दुबलाबेड़ा पथ का शिलान्यास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद रामटहल चौधरी व विधायक राम कुमार पाहन ने संयुक्त रूप से किया. पथ की लंबाई 2,900 किमी है. जिसे 2 करोड़ 8 लाख से बनायी जायेगी.
मोटरसाइकिल रैली से किया गया स्वागत
ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा का स्वागत पांचा चौक से बालक महतो की अगुवाई व सहेदा मोड़ मंडल अध्यक्ष सुनील महतो की अगुवाई में 200 मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से स्वागत कर सिकिदिरी बैंक मैदान तक ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




