रांची : शराब छोड़नेवालों को खादी बोर्ड जोड़ेगा स्वरोजगार से : संजय सेठ

Updated:
विज्ञापन

हातमा बस्ती के लोगों के रोजगार पर हुई चर्चा, स्वास्थ्य जांच रांची : जहरीले शराब कांड के बाद शराब, हड़िया के सेवन और व्यवसाय का विरोध कर रहे शनिवार को झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने बैठक की. सरना मध्य विद्यालय में हुई बैठक में बस्ती के लोगों से श्री सेठ ने शराब-हड़िया […]

विज्ञापन

हातमा बस्ती के लोगों के रोजगार पर हुई चर्चा, स्वास्थ्य जांच

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची : जहरीले शराब कांड के बाद शराब, हड़िया के सेवन और व्यवसाय का विरोध कर रहे शनिवार को झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने बैठक की. सरना मध्य विद्यालय में हुई बैठक में बस्ती के लोगों से श्री सेठ ने शराब-हड़िया का व्यवसाय छोड़ स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की.

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए खादी बोर्ड के माध्यम से बस्ती में ही प्रशिक्षण केंद्र खोला जायेगा, जहां महिलाओं को कागज का ठोंगा से लेकर जूट के बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. स्वरोजगार के लिए अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे. श्री सेठ ने कहा कि हर गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के आलोक में हतमा बस्ती में केंद्र की शुरुआत की जायेगी.

जगलाल पाहन ने बताया कि गांधी जयंती के दिन से केंद्रीय सरना समिति की ओर से टोला-गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने लोगों को कौशल विकास से जोड़ने की जरूरत बतायी. महिला अध्यक्ष शोभा कच्छप ने बताया कि महिलाएं किस तरह निकल कर नशा का विरोध कर रही हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola