फुटबॉल टूर्नामेंट : इंडाल मुरी की टीम चैंपियन

Updated at : 26 Oct 2018 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट : इंडाल मुरी की टीम चैंपियन

सिल्ली : महादानी फुटबाॅल समिति द्वारा बिसरिया के पूर्व पंसस स्व गुहीराम महतो की द्वितीय स्मृति पर बिसरिया फुटबाॅल मैदान में एकदिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का फाइनल इंडाल मुरी बनाम महाकाल तुलीन के बीच खेला गया. जिसमें इंडाल मुरी की टीम तुलीन को 2-1 से हरा कर चैंपियन बनी. मैच में […]

विज्ञापन
सिल्ली : महादानी फुटबाॅल समिति द्वारा बिसरिया के पूर्व पंसस स्व गुहीराम महतो की द्वितीय स्मृति पर बिसरिया फुटबाॅल मैदान में एकदिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का फाइनल इंडाल मुरी बनाम महाकाल तुलीन के बीच खेला गया. जिसमें इंडाल मुरी की टीम तुलीन को 2-1 से हरा कर चैंपियन बनी.
मैच में रेफरी की भूमिका उत्तम महतो, विनोद महतो, अरुण महतो, लक्षु महतो व काली महतो ने निभायी. विजेता टीम को आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो व उप विजेता को आजसू के केंद्रीय नेता जयपाल सिंह एवं जिप सदस्य गौतम साहू ने ट्राॅफी तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
मौके पर प्रखंड प्रमुख रेखा देवी, सुशील महतो, पंसस आरती देवी, मुखिया गोपाल सिंह मुंडा, सोमरा मांझी, शर्मिला कुमारी, धनेश्वर मांझी, दीपक कुमार महतो, उदय भोक्ता, पद्मलोचन महतो, विनोद महतो, काशीनाथ महतो, महिपाल महतो, सच्चिदानंद महतो उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola