झारखंड में धान खरीद के लिए नहीं मिल रहा प्राइवेट पार्टनर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए प्राइवेट पार्टनर नहीं मिल रहा है. खरीफ मौसम 2018-19 में होने वाली धान खरीद के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) ने टेंडर निकाला था. पर प्राइवेट पार्टनर के लिए निकाले गये टेंडर में किसी पार्टी ने रुचि नहीं ली. एफसीआइ को पलामू प्रमंडल […]
विज्ञापन
रांची : किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए प्राइवेट पार्टनर नहीं मिल रहा है. खरीफ मौसम 2018-19 में होने वाली धान खरीद के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) ने टेंडर निकाला था.
पर प्राइवेट पार्टनर के लिए निकाले गये टेंडर में किसी पार्टी ने रुचि नहीं ली. एफसीआइ को पलामू प्रमंडल में धान खरीद करनी है. इधर, खाद्य आपूर्ति विभाग तथा इसकी एजेंसी राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को शेष चार प्रमंडलों में किसानों से धान खरीदना है. एसएफसी भी इस काम में सहयोग के लिए प्राइवेट पार्टनर तलाश रहा है. एसएफसी की प्री-बिड मीटिंग दो नवंबर को है. पर अब तक किसी प्राइवेट एजेंसी ने निविदा में भाग नहीं लिया है. सरकार यह मान कर चल रही है कि एफसीआइ की तरह उसे भी कोई प्राइवेट पार्टनर नहीं मिलेगा.
ऐसी सूरत में एफसीआइ तथा एसएफसी अपने स्तर से ही धान खरीद सुनिश्चित करेंगे. राज्य सरकार की खरीद वाले चार प्रमंडलों में इस बार विकेंद्रीकृत धान खरीद होगी. नयी व्यवस्था में धान से निकला चावल एफसीआइ के पास न जाकर सीधे एसएफसी के गोदाम में अा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










