रांची : जेल में पूजा करानेवालों का मानदेय होगा रू 300

Updated at : 25 Oct 2018 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जेल में पूजा करानेवालों का मानदेय होगा रू 300

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने कल्याण विभाग, गृह विभाग व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. आयोग कार्यालय में हुई इस बैठक में पिछली बैठकों के दौरान अध्यक्ष द्वारा दिये गये निर्देशों पर अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी. गृह कारा विभाग से […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने कल्याण विभाग, गृह विभाग व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
आयोग कार्यालय में हुई इस बैठक में पिछली बैठकों के दौरान अध्यक्ष द्वारा दिये गये निर्देशों पर अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी. गृह कारा विभाग से सहायक कारा अधीक्षक दीपक विद्यार्थी ने बताया कि राज्य के जेलों में विभिन्न धर्मावलंबियों के लिए पूजा-प्रार्थना कराने वाले धर्माचार्यों का दैनिक मानदेय 40 रुपये से बढ़ा कर 300 रुपये करने और उग्रवादी हिंसा में मारे गये परिवारों को दी जानेवाली क्षतिपूर्ति व मुआवजा राशि की तरह सांप्रदायिक हिंसा में मारे गये व्यक्ति के परिवारों को भी क्षतिपूर्ति व मुआवजा भुगतान देने पर सरकार विचार कर रही है़ जल्द ही इस बाबत आवश्यक आदेश/संकल्प निर्गत किया जायेगा़
कल्याण विभाग की ओर से संयुक्त सचिव विजय कुमार ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण की विभिन्न योजनाओं जैसे- कब्रिस्तान घेराबंदी, अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए साइकिल व छात्रवृत्ति आदि के लिए सरकार जरूरी राशि जिलों को भेज चुकी है़
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से उप निदेशक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि आलिम का सिलेबस तैयार कर परीक्षा की तैयारी हो चुकी है, पर फाजिल का काम अभी पूरा नहीं हुआ है़ फाजिल के लिए रांची विश्वविद्यालय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है़ इस पर अायोग के अध्यक्ष ने फाजिल के लिए बाकी काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.
बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा व अशोक षाड़ंगी और सचिव नेसार अहमद भी मौजूद थे़ फाजिल की परीक्षा विवि स्तर पर कराने की तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च शिक्षा विभाग, रांची विवि के प्रो वीसी और विनोबा भावे विवि के निबंधक के साथ आयोग की अगली बैठक 31 अक्तूबर को होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola