अनगड़ा : जनता दरबार में 500 से अधिक मामले आये
अनगड़ा : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जनता दरबार लगा. जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी सुमन पाठक, प्रमुख अनीता गाड़ी, बीडीओ सविता टोपनो, सीओ जेपी करमाली सहित अन्य ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उस पर कार्य प्रारंभ किया. जनता दरबार में लाल कार्ड, पीला कार्ड, आवास योजना, वृद्धा व विधवा पेंशन, बिजली, स्वास्थ्य, कल्याण, अनुदान, मजदूरी […]
अनगड़ा : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जनता दरबार लगा. जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी सुमन पाठक, प्रमुख अनीता गाड़ी, बीडीओ सविता टोपनो, सीओ जेपी करमाली सहित अन्य ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उस पर कार्य प्रारंभ किया. जनता दरबार में लाल कार्ड, पीला कार्ड, आवास योजना, वृद्धा व विधवा पेंशन, बिजली, स्वास्थ्य, कल्याण, अनुदान, मजदूरी बकाया आदि से संबंधित 500 से अधिक मामले आये. सीआइ शैलेश कुमार ने बताया कि आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदन उनके लॉग-इन में शून्य हो गये हैं.
आपके शहर में
जिप सदस्य प्रतिनिधि जयराम महली ने राशन कार्ड के लिए 140 व वृद्धा व विधवा पेंशन के लिए 112 आवेदन जमा किया. मौके पर उपप्रमुख बेबी यासमीन, विधायक प्रतिनिधि सिकंदर अंसारी, उमेश बड़ाइक, बीसीओ चंदन बेरा, जगेश्वर महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए