रांची : पंचतत्व में विलीन हुईं शकुंतला देवी बुधिया, बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी

Updated:
विज्ञापन

रांची : वरिष्ठ समाजसेवी एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बासुदेव प्रसाद बुधिया की पत्नी शकुंतला देवी बुधिया का निधन मंगलवार की सुबह 9.15 बजे हो गया. विधि विधान से हरमू स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके बड़े बेटे बिपिन बिहारी बुधिया ने मुखाग्नि दी. अंतिम यात्रा शाम चार […]

विज्ञापन
रांची : वरिष्ठ समाजसेवी एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बासुदेव प्रसाद बुधिया की पत्नी शकुंतला देवी बुधिया का निधन मंगलवार की सुबह 9.15 बजे हो गया. विधि विधान से हरमू स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके बड़े बेटे बिपिन बिहारी बुधिया ने मुखाग्नि दी.
अंतिम यात्रा शाम चार बजे उनके निवास स्थान होटल आर्या के सामने स्थित रुद्राक्ष ग्रीन से निकली. विभिन्न मार्गों से होते हुए मुक्तिधाम पहुंची. मालूम हो कि बासुदेव प्रसाद बुधिया का निधन तीन अक्तूबर, 2018 को ही हुआ था. अंतिम संस्कार में भागचंद पोद्दार, गोवर्द्धन दास गाड़ोदिया, अर्जुन जालान, ओमप्रकाश अग्रवाल, अरुण बुधिया, सुनील रूंगटा, राजकुमार केडिया, कृष्णा बिहारी बुधिया, राकेश बुधिया, रतनलाल बंका, बिनाेद बंका, सांवरमल बुधिया, उमाशंकर माहेश्वरी, कृष्णालाल शर्मा, श्याम सुंदर बजाज आदि शामिल हुए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola