चान्हो : प्रमाणपत्र के लिए दस्तावेज की सूची सूचना पट्ट में लगायें
Updated at : 24 Oct 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

चान्हो : सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ बैठक की. इस दौरान प्रमाणपत्र बनाने में आने वाली समस्या पर चर्चा की गयी. सीओ ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों को भरोसा दिलाया कि इसके निदान का प्रयास किया जायेगा. बैठक में प्रज्ञा केंद्र संचालकों द्वारा निर्धारित राशि से अधिक […]
विज्ञापन
चान्हो : सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ बैठक की. इस दौरान प्रमाणपत्र बनाने में आने वाली समस्या पर चर्चा की गयी. सीओ ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों को भरोसा दिलाया कि इसके निदान का प्रयास किया जायेगा.
बैठक में प्रज्ञा केंद्र संचालकों द्वारा निर्धारित राशि से अधिक राशि की वसूली करने, आवेदकों को प्राप्ति रसीद नहीं दिये जाने, केंद्र का संचालन पंचायत सचिवालय की जगह अन्यत्र करने संबंधी मामला सामने आया. इस पर संचालकों को निर्देश दिया गया कि प्रमाणपत्र बनाने संबंधी जरूरी दस्तावेज की सूची केंद्र के समक्ष सूचना पट्ट में लगायें. साथ ही आवेदकों के आवेदन को भलीभांति चेक करने के बाद ही उसे अपलोड करें ताकि बाद में आवेदक को परेशानी का सामना न करना पड़े.
कई बार शिकायत मिलती है कि जनप्रतिनिधि के हस्ताक्षर को स्कैन कर दूसरे आवेदक के आवेदन में अटैच कर दिया जाता है. यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. इसलिए इस तरह का कार्य आगे से नहीं होना चाहिए. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सतीश कुमार, उप प्रमुख चंदन गुप्ता, सफीक आलम सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




