रांची : 60 लीटर शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 8:51 AM
विज्ञापन
रांची : पिस्का मोड़ पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को 60 लीटर महुआ शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर पंडरा ओपी को सौंप दिया़ पंडरा ओपी की पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया़ दोनों महिलाएं मांडर के नगड़ा ग्राम निवासी अगनु उरांव की पत्नी सरिता देवी व […]
विज्ञापन
रांची : पिस्का मोड़ पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को 60 लीटर महुआ शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर पंडरा ओपी को सौंप दिया़ पंडरा ओपी की पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया़ दोनों महिलाएं मांडर के नगड़ा ग्राम निवासी अगनु उरांव की पत्नी सरिता देवी व जगन की पत्नी दशमी देवी है़ं
जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाओं ने पकड़े जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस को रिश्वत देने का भी प्रयास किया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस कोई सुनवाई नहीं करते हुए शराब जब्त कर दोनों को पंडरा पुलिस के हवाले कर दिया़
महिलाओं को पकड़ने वालों में ट्रैफिक पुलिस के एएसआइ पौलुस खलखो, हवलदार इंद्र नारायण झा, सिपाही विजय यादव, सुबोध कुमार, निरंजन सिंह शामिल है़ं पंडरा ओपी के दारोगा एकांत झा के अनुसार रविवार सुबह 11 बजे पिस्का मोड़ पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को सूचना मिली कि दो महिलाएं एक ऑटो से छह ब्लाडर में 60 लीटर अवैध शराब लेकर आयी हैं. जो हाेटलों में सप्लाई करती है़ं
इस सूचना पर पुलिस ने महिलाओं की जांच की तो थैले में रखे छह ब्लाडर में 60 लीटर महुआ शराब पायी गयी. इस बीच महिलाएं फरार होने के फिराक में थीं लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को ट्रैफिक पोस्ट में बंद कर दिया. फिर पंडरा पुलिस को सौंप दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










