रांची : उत्तराखंड के सीएम से मिले झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून में मुलाकात की़ उनसे हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए जानेवाले झारखंड के श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा की़ उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब हमारे लिए पवित्र स्थल है, जिसके दर्शन के लिए झारखंड सहित […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून में मुलाकात की़ उनसे हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए जानेवाले झारखंड के श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा की़
उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब हमारे लिए पवित्र स्थल है, जिसके दर्शन के लिए झारखंड सहित देश भर से सिख संगत पहुंचते हैं. सरकार बेहतर सुविधा प्रदान कर श्रद्धालुओं की सहायता करे़ यदि उत्तराखंड पर्यटन विभाग व झारखंड पर्यटन विभाग के बीच समन्वय होगा, तो लोगों को काफी सहूलित होगी़
बातचीत के बाद श्री सेठी ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि उनकी सरकार हेमकुंड साहिब आनेवाले झारखंड के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए झारखंड पर्यटन विभाग के साथ मिल कर काम करेगी़
अगले साल से श्रद्धालुओं के लिए रोपवे की व्यवस्था की जा रही है़ इससे यात्रियों का काफी समय बचेगा़ एनजीटी से अनुमति लेकर दुर्गम रास्तों को बेहतर बनाया जायेगा़ उत्तराखंड सरकार केंद्र सरकार से मिल कर हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने तक चीजों को बेहतर करने का प्रयास कर रही है़ बातचीत के दौरान श्री सेठी ने झारखंड में अल्पसंख्यक समुदाय एवं अन्य के लिए चलायी जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी़ इस पर श्री रावत ने झारखंड में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की सराहना की और महिलाओं के लिए एक रुपये में रजिस्ट्री को मील का पत्थर बताया़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola