रांची : मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का लिया गया निर्णय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झाविमो महानगर के पदाधिकारियों की बैठक में चुनावी रणनीति बनायी गयी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई. 28 अक्तूबर को गोंदा मंडल का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया़ शिवा कच्छप को चुनाव प्रभारी बनाया गया. बैठक में महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो महानगर के पदाधिकारियों की बैठक में चुनावी रणनीति बनायी गयी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई.
28 अक्तूबर को गोंदा मंडल का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया़ शिवा कच्छप को चुनाव प्रभारी बनाया गया. बैठक में महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि महानगर के सभी 13 मंडल-प्रखंड सहित 53 वार्डों में संगठन के विस्तार का काम चल रहा है़ पार्टी आंदोलन एवं जनसंघर्ष के रास्ते पूरी समर्पण के साथ जनता के साथ जुड़ रही है़
जनता बाबूलाल मरांडी और झाविमो को उम्मीद भारी निगाहों से देख रही है़ आने वाला दिन झाविमो का होगा़ कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाये़ं बैठक में महासचिव जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्राहिमाम कर रही है़ केंद्र और राज्य सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचायेंगे़
महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जनता कराह रही है़ बैठक में राजेश तिर्की, मो तस्लीम, शंभु मुंडा, संदीप उरांव, भैरव सिंह, आफताब आलम, विमल मिर्धा,अनूप मुंडा, नितिन उरांव, संजय यादव, राघव उरांव, कलीम अंसारी, सुजीत मुंडा, विजय गाड़ी, जुगेश सिंह, मनीष तिर्की, माइकल तिर्की आदि हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










