रांची : प्रशासनिक कार्यालय में चार दिन की छुट्टी, नहीं हो रही दवाओं की खरीद
Updated at : 17 Oct 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : दुर्गा पूजा के मद्देनजर रिम्स के सभी कार्यालयों में मंगलवार से शुक्रवार तक छुट्टी हो गयी. इस कारण कैशियर कार्यालय भी बंद हो गया. कैशियर के नहीं होने के कारण मरीजों की कुछ आवश्यक दवाओं की खरीद नहीं हो पा रही है. मेडिकल स्टोर के क्लर्क दवा की खरीदारी इसलिए नहीं कर पा […]
विज्ञापन
रांची : दुर्गा पूजा के मद्देनजर रिम्स के सभी कार्यालयों में मंगलवार से शुक्रवार तक छुट्टी हो गयी. इस कारण कैशियर कार्यालय भी बंद हो गया. कैशियर के नहीं होने के कारण मरीजों की कुछ आवश्यक दवाओं की खरीद नहीं हो पा रही है. मेडिकल स्टोर के क्लर्क दवा की खरीदारी इसलिए नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि अग्रिम पैसा नहीं मिल पा रहा है.
दवा की खरीदारी नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी आयुष्मान भारत के मरीजों को हो रही है. डॉक्टर मरीज के लिए दवाओं की मांगपत्र रिम्स प्रबंधन को दे रहे हैं, लेकिन पैसा नहीं होने के कारण दवा की खरीद नहीं हो पा रही है.
मंगलवार को रिम्स के स्किन विभाग द्वारा कुछ आवश्यक दवाओं की खरीदारी करनी थी, लेकिन मेडिकल स्टोर मेडिसिन डॉ रघुनाथ ने कहा कि अग्रिम पैसा के लिए कैशियर नहीं है. अब तीन दिन बाद ही दवाओं की खरीद हो पायेगी. ऐसे में स्किन विभाग के डॉक्टर द्वारा फिजिशियन सैंपल उपलब्ध करा कर मरीज को दवा उपलब्ध कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




