रांची : हातमा बस्ती के बच्चों ने खुद बनायी प्रतिमा, किया अनुष्ठान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अभाव में जी रहे छोटे बच्चों की कलाकारी देखकर लोग हतप्रभ रांची : मन में आस्था-भक्ति हो, तो संसाधन की कमी रुकावट नहीं बनती. इस बात को चरितार्थ किया है हातमा बस्ती के बच्चों ने. वही हातमा बस्ती, जो पखवारा भर पहले जहरीली शराब कांड के कारण सुर्खियों में थी, आज वहां बच्चों की सृजनशीलता […]
विज्ञापन
अभाव में जी रहे छोटे बच्चों की कलाकारी देखकर लोग हतप्रभ
रांची : मन में आस्था-भक्ति हो, तो संसाधन की कमी रुकावट नहीं बनती. इस बात को चरितार्थ किया है हातमा बस्ती के बच्चों ने. वही हातमा बस्ती, जो पखवारा भर पहले जहरीली शराब कांड के कारण सुर्खियों में थी, आज वहां बच्चों की सृजनशीलता का अद्भुत नजारा दिख रहा है. यहां के बच्चों की टोली ने एक हजार रुपये से भी कम खर्च कर दुर्गा पूजा का सांगोपांग आयोजन किया है.
खास बात यह है कि पांच, सात से 12 साल तक बच्चे अविनाश मुंडा, अनुराग, कौशिक, अनुज हेम्ब्रोम, कुसुम, आकाश व बादल ने खुद ही मां दुर्गा, महिषासुर, कार्तिकेय, गणेश, लक्ष्मी और मां सरस्वती की प्रतिमा बनायी. भगवान की प्रतिमाएं इतनी बारीकी से बनायी गयी हैं कि लगता ही नहीं अभाव में जी रहे छोटे बच्चों ने इन मूर्तियों को गढ़ा है. एक अधूरे बने मकान की चहारदीवारी को घर के पुराने कपड़ों से घेर कर पंडाल सजाया है और चाइनिज लाइट की लड़ी लगा कर रोशनी की है.
खुद की कलश स्थापना
बस्ती के बच्चों ने पूजा-अनुष्ठान के लिए किसी पुरोहित या पंडित की मदद भी नहीं ली. खुद ही कलश स्थापना कर पूरे नियम से मां की आराधना में लगे हुए हैं. अनुष्ठान में बैठे अविनाश मुंडा ने बताया कि किताब (दुर्गा सप्तशती) खरीद कर जानकारी हासिल की. विधि-विधान से जवारा बोया और प्रतिदिन मां की पूजा-आराधना कर रहे हैं. शाम में आरती होती है, जिसमें बस्ती की महिलाएं भी शामिल हो जाती हैं. पूरी बस्ती का माहौल अभी भक्तिपूर्ण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










