रांची : रावण दहन के लिए शहर भर में दंडाधिकारी नियुक्त

Updated:
विज्ञापन

रांची : विजयादशमी के अवसर पर राजधानी और आसपास के इलाकों में होनेवाले रावण दहन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है. जहां भी रावण दहन किया जायेगा, वहां दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की जायेगी. जानकारी के अनुसार रावण दहन कार्यक्रम मोरहाबादी, शालीमार मैदान, […]

विज्ञापन
रांची : विजयादशमी के अवसर पर राजधानी और आसपास के इलाकों में होनेवाले रावण दहन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है. जहां भी रावण दहन किया जायेगा, वहां दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की जायेगी. जानकारी के अनुसार रावण दहन कार्यक्रम मोरहाबादी, शालीमार मैदान, अरगोड़ा, तुपुदाना, टाटीसिलवे और बेड़ो में किया जाता है. रांची की एसडीओ गरिमा सिंह ने दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है. 19 अक्तूबर को सभी दंडाधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर तैनात रहने का आदेश भी दे दिया गया है.
रावण दहन का मुख्य समारोह का आयोजन मोरहाबादी मैदान में होता है. यहां के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रहते हैं, इसके अलावा कई गणमान्य लोग भी शामिल होते हैं. माेरहाबादी मैदान में छह दंडाधिकारियों को तैनात किया जायेगा. इसके अलावा शालीमार बाजार में एक, अरगोड़ा मैदान में दो, हुंडरू, तुपुदाना, टाटीसिलवे और बेड़ो में एक-एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
इसके अलावा बेड़ो, ओरमांझी, नामकुम के बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र में वरीय प्रभार में रहने का निर्देश दिया गया है. मोरहाबादी और अरगोड़ा मैदान के लिए तीन, शालीमार, हुंडरू, तुपुदाना के लिए एक-एक दंडाधिकारी को वरीय प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola