रांची : विधायक इरफान अंसारी ने दर्ज करायी गवाही
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत में बुधवार को विधायक इरफान अंसारी के निर्वाचन को चुनाैती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने अब सुनवाई के लिए पांच नवंबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व सुनवाई के दाैरान प्रतिवादी विधायक इरफान अंसारी ने गवाही दर्ज करायी. उन्होंने चुनाव व […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत में बुधवार को विधायक इरफान अंसारी के निर्वाचन को चुनाैती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने अब सुनवाई के लिए पांच नवंबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व सुनवाई के दाैरान प्रतिवादी विधायक इरफान अंसारी ने गवाही दर्ज करायी. उन्होंने चुनाव व मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने से इनकार किया.
प्रतिवादी की अोर से अधिवक्ता जसमिंदर मजूमदार ने पैरवी की. प्रार्थी की अोर से वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह ने पक्ष रखा. अगली सुनवाई के दाैरान इरफान अंसारी की गवाही का प्रति परीक्षण प्रार्थी द्वारा किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी बीरेंद्र मंडल ने चुनाव याचिका दायर कर प्रतिवादी के निर्वाचन को निरस्त करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन