रांची : डॉ भारती कश्यप को ब्रिटिश ऑफ्थाल्मिक एक्सीलेंस अवार्ड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कैटरेक्ट एंड रेफ्राक्टिव सर्जरी के वार्षिक सम्मेलन (वियना, ऑस्ट्रिया) में नेत्र चिकित्सक डॉ भारती कश्यप को ब्रिटिश ओफ्थाल्मिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान 24 सितंबर को वियना की भारतीय राजदूत रेनू पाल ने प्रदान किया. डॉ भारती काे यह सम्मान झारखंड के दूरदराज व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों […]
विज्ञापन
रांची : यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कैटरेक्ट एंड रेफ्राक्टिव सर्जरी के वार्षिक सम्मेलन (वियना, ऑस्ट्रिया) में नेत्र चिकित्सक डॉ भारती कश्यप को ब्रिटिश ओफ्थाल्मिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान 24 सितंबर को वियना की भारतीय राजदूत रेनू पाल ने प्रदान किया.
डॉ भारती काे यह सम्मान झारखंड के दूरदराज व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनजातीय, आदिवासी व गरीब लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन करने एवं लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर व एनीमिया की रोकथाम में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया है. इन्हें अप्रैल 2018 में अमेरिकी संस्था सर्विस बियॉन्ड बॉर्डर द्वारा अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में अंतराष्ट्रीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया था.
डॉ भारती कश्यप ने वियना आस्ट्रिया में 22 से 26 सितंबर 2018 तक आयोजित वार्षिक सम्मेलन में भाग लिया था. उन्होंने नेत्र चिकित्सा के जटिल विषयों पर साइंटिफिक पेपर प्रस्तुत किया, जिसमें ब्लेड रहित फेमटो लेजर मोतियाबिंद सर्जरी, ट्राई फोकल फोल्डेबल लेंस व प्री-लोडेड फोल्डेबल लेंस प्रत्यारोपण विषय शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




