रांची में फिर अपराधी बेलगाम, हरमू में तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिये 3.82 लाख रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. दो दिन पहले मेन रोड में चावल व्यवसायी की हत्या के बाद रविवार को अपराधियों ने हरमू में दिनदहाड़े लूटपाट की. जानकारी के अनुसार, हरमू स्थित मुक्ति गैस एजेंसी के गोदाम में घुस कर अपराधियों ने वहां मौजूद कर्मी शिव शंकर टोप्पो से हथियार के बल […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. दो दिन पहले मेन रोड में चावल व्यवसायी की हत्या के बाद रविवार को अपराधियों ने हरमू में दिनदहाड़े लूटपाट की. जानकारी के अनुसार, हरमू स्थित मुक्ति गैस एजेंसी के गोदाम में घुस कर अपराधियों ने वहां मौजूद कर्मी शिव शंकर टोप्पो से हथियार के बल पर 3.82 लाख रुपये लूट लिये.
घटना रविवार को दिन के करीब 1.30 बजे घटी. इसे बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया है. एक अपराधी बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़ा था, जबकि अन्य दो गोदाम के अंदर घुसे थे. एक अपराधी के हाथ में पिस्टल था.
लूट का शिकार बने शिव शंकर ने बताया कि घटना के दौरान वह गैस डिलिवरी से मिले पैसे का मिलान कर रहा था. इसी दौरान दोनों अपराधी उनके पास पहुंचे और उनमें से एक ने पिस्टल तान दी. गोली मारने की धमकी देने पर शिव शंकर टोप्पो ने रुपये दे दिये.
इसके बाद दोनों अपराधी वहां से भाग निकले. घटना के दौरान मौके पर गैस एजेंसी के दो-तीन कर्मी भी मौजूद थे. लेकिन अपराधियों के हाथ में पिस्टल होने की वजह से किसी ने विरोध नहीं किया. शिव शंकर टोप्पो ने बताया कि अपराधियों ने करीब चार लाख रुपये लूटे हैं.
जानकारी मिलने पर सिटी एसपी अमन कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी और हटिया डीएसपी सहित अन्य पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और शिव शंकर टोप्पो सहित अन्य कर्मियों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने जांच के दौरान आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया.
एक फुटेज में बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोग नजर आये हैं. लेकिन फुटेज धुंधला होने की वजह से तीनों की पहचान नहीं हो पायी है. सिटी एसपी ने अरगोड़ा थाना प्रभारी को टास्क दिया है कि वे आस-पास के इलाके में रहने वाले वैसे पुराने अपराधियों का सत्यापन कर कार्रवाई करें, जो लूटपाट के मामले में हाल ही में जेल से निकले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










