रांची़ : समाजसेवी बासुदेव प्रसाद बुधिया का निधन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : शहर के प्रतिष्ठित बुधिया परिवार के वरिष्ठतम सदस्य व झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष व समाजसेवी वासुदेव प्रसाद बुधिया (86 वर्ष) का निधन बुधवार को हो गया. वे शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे. उनके निधन पर बुधिया परिवार के सदस्य व शहर के प्रतिष्ठित लोग उनके लालपुर […]
विज्ञापन
रांची़ : शहर के प्रतिष्ठित बुधिया परिवार के वरिष्ठतम सदस्य व झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष व समाजसेवी वासुदेव प्रसाद बुधिया (86 वर्ष) का निधन बुधवार को हो गया.
वे शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे. उनके निधन पर बुधिया परिवार के सदस्य व शहर के प्रतिष्ठित लोग उनके लालपुर स्थित आवास रुद्राक्ष पहुंचे. वे अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके दो पुत्र देश से बाहर हैं. उनके कल शाम तक पहुंचने की उम्मीद है. अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में किया जायेगा. शोक जतानेवालों में भागचंद पोद्दार, गोवर्द्धन गाड़ोदिया, रतन लाल बंका आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










