19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन हैदराबाद में 27 अक्तूबर से

रांची : भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन 27-28 अक्तूबर को हैदराबाद में होगा. अधिवेशन में भाग लेने के लिए प्रदेश के पदाधिकारी 24 अक्तूबर को रवाना होंगे़ भाजयुमो के मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने बताया कि अधिवेशन की तैयारी और जिला के पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रमंडलीय प्रभारी नियुक्त किये गये है़ं दक्षिणी […]

रांची : भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन 27-28 अक्तूबर को हैदराबाद में होगा. अधिवेशन में भाग लेने के लिए प्रदेश के पदाधिकारी 24 अक्तूबर को रवाना होंगे़ भाजयुमो के मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने बताया कि अधिवेशन की तैयारी और जिला के पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रमंडलीय प्रभारी नियुक्त किये गये है़ं
दक्षिणी छोटानागपुर के लिए राकेश चौधरी, उत्तरी छोटानागपुर के लिए राज श्रीवास्तव, कोल्हान के लिए गुंजन यादव व अभिषेक सिंह, पलामू के लिए मंगल सिंह एवं किसलय तिवारी, संताल के लिए मार्टिन किस्को, निशिकांत चौहान, पप्पू ठाकुर व श्याम सुंदर मंडल को प्रभारी बनाया गया है़
सिमडेगा व खूंटी जिला के लिए संजय पोद्दार व धर्मेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है़ अधिवेशन को लेकर मंगलवार को भाजयुमो की बैठक हुई, जिसमें महामंत्री दीपक प्रकाश वे मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें