रांची : ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे अधिकतर कर्मचारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : पंचायती राज विभाग के निर्देश के बाद भी सबकी योजना, सबका विकास अभियान से किसी को मतलब नहीं है. शायद यही वजह है कि एक अक्तूबर को सबकी योजना, सबका विकास अभियान को लेकर आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम में कोई पहुंचा ही नहीं. रांची जिला परिषद कार्यालय में आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी […]
विज्ञापन
रांची : पंचायती राज विभाग के निर्देश के बाद भी सबकी योजना, सबका विकास अभियान से किसी को मतलब नहीं है. शायद यही वजह है कि एक अक्तूबर को सबकी योजना, सबका विकास अभियान को लेकर आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम में कोई पहुंचा ही नहीं.
रांची जिला परिषद कार्यालय में आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी व ग्राम रोजगार सेवकों को पहुंचना था.सुबह 11 बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाना था, लेकिन काफी देर तक अधिकतर कर्मी नहीं पहुंचे. गिने-चुने कर्मी ही आये थे.
नकारी के मुताबिक विभाग के निर्देश के बाद जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने सारे बीडीओ को निर्देश दिया था कि सबकी योजना, सबका विकास अभियान से संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों को फेसिलेटर के संबंध में ट्रेनिंग देनी है. ऐसे में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाये. यह पत्र 29 सितंबर को ही लिखा गया था, लेकिन तय तिथि को कोई उपस्थित ही नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन