रांची : अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा सिंह ने पदभार ग्रहण किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची की नयी एसडीओ गरिमा सिंह ने सोमवार को प्रभार ग्रहण कर लिया. प्रभारी एसडीओ सह एलआरडीसी मनोज रंजन ने प्रभार सौंपा. इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल स्तर के लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही जाति, आवासीय, आय एवं अन्य सभी तरह के प्रमाण […]
विज्ञापन
रांची : रांची की नयी एसडीओ गरिमा सिंह ने सोमवार को प्रभार ग्रहण कर लिया. प्रभारी एसडीओ सह एलआरडीसी मनोज रंजन ने प्रभार सौंपा.
इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल स्तर के लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही जाति, आवासीय, आय एवं अन्य सभी तरह के प्रमाण पत्र निर्धारित अवधि में निर्गत किये जायेंगे, ताकि आमलोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.
इसके अलावा लॉ एंड ऑर्डर के मामले को दुरुस्त रखने के लिए जो भी कदम उठाना होगा, उठाया जायेगा. उन्होंने कहा कि आमलोगों, मीडिया एवं सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ मिलकर एवं तालमेल बैठाकर कार्य करने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन