दुबलिया में ट्रांसपोर्ट नगर और खादगढ़ा में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने का प्रस्ताव
Updated at : 29 Sep 2018 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नगर विकास विभाग टैगोर हिल के आगे रिंग रोड के पास ट्रांसपोर्ट नगर और खादगढ़ा में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आइएसबीटी) बनाने पर विचार कर रहा है. इसके मद्देनजर शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और सचिव अजय कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर और आइएसबीटी के लिए सुकुरहुटू, बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, दुबलिया […]
विज्ञापन
रांची : नगर विकास विभाग टैगोर हिल के आगे रिंग रोड के पास ट्रांसपोर्ट नगर और खादगढ़ा में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आइएसबीटी) बनाने पर विचार कर रहा है. इसके मद्देनजर शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और सचिव अजय कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर और आइएसबीटी के लिए सुकुरहुटू, बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, दुबलिया और खादगढ़ा का निरीक्षण किया.
कांके में सकुरहुटू और बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की जमीन पर स्थल निरीक्षण के दौरान मंत्री को बताया गया कि दोनों ही जगहों पर निर्माण के लिए कुछ जमीन के अधिग्रहण की आवश्यकता है. इस वजह से इन दोनों जगहों पर निर्माण कार्य शुरू करने में विलंब हो सकता है. फिर अधिकारियों के साथ श्री सिंह का काफिला दुबलिया पहुंचा. बताया गया कि दुबलिया में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है. प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर के लिए काफी कम मात्रा में जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता है.
खादगढ़ा में आइएसबीटी के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध : बाद में मंत्री का काफिला कांटाटोली स्थित खादगढ़ा पहुंचा. खादगढ़ा में आइएसबीटी के लिए पर्याप्त जमीन की उपलब्धता बतायी गयी. कहा गया कि वहां आरआरडीए के स्वामित्व वाली भी जमीन है. बस स्टैंड और आरआरडीए के स्वामित्व वाली भूमि मिलाकर आइएसबीटी के लिए पर्याप्त जमीन पायी गयी. मंत्री ने अधिकारियों को दुबलिया में ट्रांसपोर्ट नगर और खादगढ़ा में आइएसबीटी निर्माण पर विचार करने के निर्देश दिये. मौके पर नगर विकास विभाग और रांची नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




