रांची : एस्सेल इंफ्रा को शहर से हटाने के लिए बाबूलाल मरांडी से मिले पार्षद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2018 9:17 AM

विज्ञापन

महानगर युवा कांग्रेस ने नगर विकास मंत्री का पुतला फूंका रांची : शहर में व्याप्त गंदगी के खिलाफ रांची महानगर युवा कांग्रेस की ओर से नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय का पुतला फूंका गया. प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव नारायण प्रसाद ने की. […]

विज्ञापन
महानगर युवा कांग्रेस ने नगर विकास मंत्री का पुतला फूंका
रांची : शहर में व्याप्त गंदगी के खिलाफ रांची महानगर युवा कांग्रेस की ओर से नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय का पुतला फूंका गया. प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव नारायण प्रसाद ने की.
उन्होंने कहा कि एसएल इंफ्रा कंपनी शहर की सफाई करवाने में असफल साबित हो रही है. शहर में गंदगी का अंबार है. जब यह कंपनी पहले से नाकाम रही है, तो इसे टेंडर देने की क्या जरूरत थी. महासचिव आलोक तिवारी ने कहा कि टेंडर देने में सांठ-गांठ हुई है.
कंपनी को हटाने की जगह, इसका कार्य क्षेत्र बढ़ा दिया गया. पुतला दहन कार्यक्रम में कुलदीप कुमार रवि, अमृत सिंह, ऋषिकेश सिंह, पंचम सिंह, चंदन सिंह, पप्पू सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, तौहीद, मो इमरान, नीतीश सिन्हा, आसिफ, अनायत अली, सदाब हसन, अब्दुल रहमान, ऋतु राज, अनुज, दिवाकर, गणपति, अभिषेक सिंह, संजय सरावगी, विपिन, रितेश उरांव, आशीष दुबे, विकास, राजकुमार, अजय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola