रांची : वन विभाग भी मनायेगा करम महोत्सव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2018 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : वन विभाग 20 सितंबर को राज्य में करम महोत्सव का आयोजन करेगा. पीसीसीएफ (विकास) एसएस बधावन ने सभी क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक और प्रादेशिक वन प्रमंडल को इससे संबंधित आदेश जारी किया है. कहा कि प्रकृति की उपासना का पर्व करमा धूमधाम से मनाया जायेगा. यह पर्व एक सांस्कृतिक धरोहर है. […]
विज्ञापन
रांची : वन विभाग 20 सितंबर को राज्य में करम महोत्सव का आयोजन करेगा. पीसीसीएफ (विकास) एसएस बधावन ने सभी क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक और प्रादेशिक वन प्रमंडल को इससे संबंधित आदेश जारी किया है. कहा कि प्रकृति की उपासना का पर्व करमा धूमधाम से मनाया जायेगा. यह पर्व एक सांस्कृतिक धरोहर है.
ग्रामीण वन प्रबंधन समितियों द्वारा अायोजित समारोह में विभाग शामिल होगा. विभाग ग्राम वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से उनके पास के वनों में करम पौधे का रोपण करेगा. सभी समितियों को पांच से 10 पौधे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










