रांची : खुले में शौच से मुक्त बनेगा रांची जिला दो को होगी घोषणा
Updated at : 17 Sep 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची जिले को दो अक्तूबर को ओडीएफ करने की योजना है. इसको लेकर लगातार अधिकारियों द्वारा कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है. मुख्यालय से भी अधिकारी प्रखंडों में जाकर समीक्षा कर रहे हैं. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इसके लिए आदेश-निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं. निर्माण कार्य में लगनेवाली सामग्री […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिले को दो अक्तूबर को ओडीएफ करने की योजना है. इसको लेकर लगातार अधिकारियों द्वारा कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है. मुख्यालय से भी अधिकारी प्रखंडों में जाकर समीक्षा कर रहे हैं. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इसके लिए आदेश-निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं. निर्माण कार्य में लगनेवाली सामग्री की कमी न हो, इसके लिए भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं.
उपायुक्त ने बैठक में ही कहा है कि इसके लिए फंड का इंतजार न करें. इस कार्य के लिए सिमडेगा से 80 रानी मिस्त्रियों को बुलाया गया है. इन्हें पंचायतवार सहयोग करने को कहा गया है. चार-चार की टीम बना दी गयी है. इन्हें 20 ऐसी पंचायतों का जिम्मा दिया गया है, जहां शौचालय निर्माण का कार्य धीमा है.
15 अगस्त को करनी थी घोषणा : रांची को पहले 15 अगस्त तक ही ओडीएफ घोषित करना था, लेकिन समय पर यह काम पूरा नहीं किया जा सका. अब भी अधिकारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
ओडीएफ मुक्त करने के लिए जुलाई से ही स्वच्छ सहयोग अभियान चलाया गया था. इसके तहत पूरे माह में 40 हजार शौचालय का निर्माण किया जाना था. लेकिन, लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका. इसके बाद सिमडेगा से 80 रानी मिस्त्रियों को बुलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




