झारखंड चेंबर चुनाव : दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे के बीच हुआ सबसे ज्यादा मतदान

Updated at : 17 Sep 2018 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड चेंबर चुनाव : दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे के बीच हुआ सबसे ज्यादा मतदान

सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआइ) की नयी कार्यकारिणी के चुनाव के लिए रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई. मतदान के लिए यहां कुल 16 बूथ बनाये गये थे. मतदान सुबह 10 बजे से […]

विज्ञापन
सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया
रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआइ) की नयी कार्यकारिणी के चुनाव के लिए रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई. मतदान के लिए यहां कुल 16 बूथ बनाये गये थे.
मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला. मतदान के दौरान दोपहर 3:45 बजे एक बूथ में लगे एक कंप्यूटर का माउस खराब हो गया था. इस कारण थोड़ी देर के लिए उस बूथ पर मतदान रोक दिया गया था.
इधर, मतदाताओं के आने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया था. मतदान केंद्र में मतदाताओं का नाम खोजने से लेकर अन्य कामों के लिए बड़ी संख्या में वॉलेंटियर लगाये गये थे. मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा निजी सुरक्षा गार्ड लगाये गये थे.
अंदर चाय व नाश्ता का खासा इंतजाम किया गया था. दोपहर 12 बजे के बाद मतदान करने वाले सदस्यों की भीड़ तेजी से बढ़ गयी. यह स्थिति शाम चार बजे तक रही. मतदान करने के लिए सदस्यों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था. शाम चार से पांच बजे तक भीड़ न के बराबर रही. शाम पांच बजते ही मतदान बंद करा दिया गया.
थी पूरी मुस्तैदी
मतदान पर सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही थी नजर, निजी सुरक्षा गार्ड भी लगाये गये थे
मतदाताओं का नाम खोजने से लेकर अन्य कामों के लिए बड़ी संख्या में लगे थे वॉलेंटियर
3:45 बजे एक कंप्यूटर का माउस हुआ खराब, थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था मतदान
इस तरह बढ़ती गयी मतदाताओं की संख्या
समय मतदान
दिन के 11:00 बजे 225
दिन के 11:40 280
दोपहर 1:05 750
दोपहर 1:45 1000
दोपहर 2:45 1325
दोपहर 3:50 1725
शाम 4:15 1800
शाम 4:45 1900
शाम 5:00 1955
साल-दर-साल चेंबर चुनाव में डाले गये वोट
साल वोट पड़े
2011 1350
2012 1717
2013 1750
2014 1842
2015 1649
2016 2117
2017 2381
2018 1955
स्रोत : एफजेसीसीआइ
पूर्व अध्यक्ष ने चुनाव समिति से की शिकायत
झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने चुनाव समिति के पदाधिकारियों से शिकायत की कि किशोर मंत्री बाहर पर्चा बांट रहे हैं. इस पर चुनाव अधिकारियों ने श्री मंत्री से पूछा, तो उन्होंने साफ कहा कि वे ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं. इधर, चेंबर के एक और सदस्य ने शिकायत की कि मतदान कराने में सहयोग कर रहे वॉलेंटियर मुझे यह बता रहे हैं कि इस कैंडिडेट पर क्लिक कर दें. ऐसा करना पूरी तरह से गलत है.
चाचा! ध्यान दीजियेगा
टीम दीपक के सदस्य और निर्दलीय प्रत्याशी पूरे दिन खड़े होकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करते रहे. प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थक भी पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करते दिखे. कोई कहता, चाचा! ध्यान दीजियेगा, तो कोई बड़ों को पांव छूकर प्रणाम करते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola