रांची : लोजपा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक 28 व 29 अक्तूबर को रांची में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में करेंगे सीटों की दावेदारी : प्रधान रांची : लोक जन शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक 28-29 अक्तूबर को रांची में होगी. इसमें पूरे देश से 500 से अधिक डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे. इसका अायोजन धुर्वा स्थित राजेंद्र भवन में होगा. यह जानकारी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र […]
विज्ञापन
लोकसभा और विधानसभा चुनाव में करेंगे सीटों की दावेदारी : प्रधान
रांची : लोक जन शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक 28-29 अक्तूबर को रांची में होगी. इसमें पूरे देश से 500 से अधिक डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे. इसका अायोजन धुर्वा स्थित राजेंद्र भवन में होगा. यह जानकारी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने प्रेस को दी.
उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड में एक विधानसभा सीट लोजपा को मिली थी. आनेवाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी सीटों की दावेदारी करेगी. श्री प्रधान ने कहा कि पहले राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 22 एवं 23 सितंबर को रांची में होनी थी. प्रधानमंत्री के रांची दौरे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है.
आयुष्मान भारत कार्यक्रम के मद्देनजर होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोजपा सक्रिय रूप से हिस्सा लेगी. सभी जिलों के प्रतिनिधि इस आयोजन में शामिल होंगे. मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार राय, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश कुमार द्विवेदी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बेलाल खान भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










