रांची : अधिवक्ता पिटाई मामला, गढ़वा के पूर्व एसपी मो अर्शी को शो-कॉज
Updated at : 12 Sep 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अधिवक्ता आशीष कुमार दुबे की पुलिस पिटाई मामले में गढ़वा के तत्कालीन एसपी मो अर्शी को विभागीय कार्यवाही के तहत गृह विभाग ने शो-कॉज किया है. अर्शी द्वारा शो-कॉज का जवाब दिये जाने के बाद जवाब से अगर विभाग संतुष्ट नहीं होता है, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जा सकती है. […]
विज्ञापन
रांची : अधिवक्ता आशीष कुमार दुबे की पुलिस पिटाई मामले में गढ़वा के तत्कालीन एसपी मो अर्शी को विभागीय कार्यवाही के तहत गृह विभाग ने शो-कॉज किया है.
अर्शी द्वारा शो-कॉज का जवाब दिये जाने के बाद जवाब से अगर विभाग संतुष्ट नहीं होता है, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जा सकती है. पिछले दिनों दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्र व जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति की खंडपीठ ने राज्य सरकार की कार्रवाई पर असंतोष प्रकट करते हुए नाराजगी जतायी थी. खंडपीठ ने माैखिक रूप से कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं चाहती है.
पूर्व में कोर्ट ने सरकार को पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही पूर्ण कर रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि विभागीय कार्यवाही जारी है. खंडपीठ ने 22 अक्तूबर के पूर्व विभागीय कार्यवाही पूर्ण कर कोर्ट को अवगत कराने का निर्देश दिया था. साथ ही यह भी कहा कि हमें ऐसा लगा कि सरकार पुलिसकर्मियों को बचा रही है, तो हम इसे एनएचआरसी को साैंप देंगे.
लोकायुक्त की अध्यक्षता में समिति बना कर मामले की जांच करायी जायेगी. मामले में सरकार की ओर से महाधिवक्ता अजीत कुमार ने खंडपीठ को बताया था कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही जारी है. इसमें कुछ समय लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




