टाटीसिलवे बाजार में बरगद का पेड़ गिरा बिजली और यातायात व्यवस्था चरमरायी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

टाटीसिलवे आनेवाली हर सड़क नौ घंटे तक रही जाम, रिहायशी इलाकों की बिजली हुई गुल रांची : टाटीसिलवे मुख्य बाजार में शीतल-अग्नि रेस्टोरेंट के ठीक सामने स्थित बरगद का एक बड़ा पेड़ गुरुवार की रात गिर गया. करीब दो बजे रात को हुई इस घटना के बाद से शुक्रवार को दिन के दो बजे तक […]
विज्ञापन
टाटीसिलवे आनेवाली हर सड़क नौ घंटे तक रही जाम, रिहायशी इलाकों की बिजली हुई गुल
रांची : टाटीसिलवे मुख्य बाजार में शीतल-अग्नि रेस्टोरेंट के ठीक सामने स्थित बरगद का एक बड़ा पेड़ गुरुवार की रात गिर गया. करीब दो बजे रात को हुई इस घटना के बाद से शुक्रवार को दिन के दो बजे तक टाटीसिलवे व आसपास की यातायात व्यवस्था चरमरा गयी. तेज अांधी में एक अोर झुक चुके इस पेड़ के गिरने की आशंका पहले से थी.
पेड़ गिरते ही लगा लंबा जाम
करीब 10 माह पहले प्रभात खबर में इससे संबंधित खबर भी छपी थी. पर संबंधित विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया. इधर, पेड़ गिरने से रांची-पुरुलिया मार्ग पर अनगड़ा तथा रांची की अोर तथा टाटीसिलवे खेलगांव मार्ग पर भी अाने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी. टाटीसिलवे चौक से गुजरने वाले सभी स्कूली बसों को टाटीसिलवे हाट के रास्ते सेहरा स्टील फैक्टरी की अोर जानेवाली सड़क से खेलगांव मार्ग पर निकाला गया.
भारी वाहनों का परिचालन शुरू होते ही हालात और बिगड़ गये
पेड़ गिरने से 11 हजार वोल्ट लाइन तथा टाटीसिलवे मुख्य बाजार के एक डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉरमर का तार टूट कर पेड़ में उलझ गया था. तार व पेड़ की कुछ छोटी टहनियों को हटाने के बाद जब भारी वाहनों का परिचालन शुरू हुआ, तो हालात अौर बिगड़ गये. टाटीसिलवे खेलगांव मार्ग पर ट्रैफिक एसपी तथा राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय की गाड़ी भी जाम में फंसी रही. श्री पांडेय मिनी टूल रूम, टाटीसिलवे के एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










