रांची : राष्ट्रीय पार्टियों का अपना एजेंडा वह जनता के करीब नहीं होती : सुदेश महतो
Updated at : 07 Sep 2018 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

सुदेश ने कहा, झारखंड को स्वीकार नहीं है थोपे हुए निर्णय रांची : आजसू अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि राष्ट्रीय पार्टियां कभी क्षेत्रीय सवाल या जनता के विषयों के करीब नहीं होती है़ं उनके अपनेे एजेंडे होते हैं और अपने विषय. जबकि क्षेत्रीय दल जमीन से जुड़ कर लोगों […]
विज्ञापन
सुदेश ने कहा, झारखंड को स्वीकार नहीं है थोपे हुए निर्णय
रांची : आजसू अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि राष्ट्रीय पार्टियां कभी क्षेत्रीय सवाल या जनता के विषयों के करीब नहीं होती है़ं उनके अपनेे एजेंडे होते हैं और अपने विषय. जबकि क्षेत्रीय दल जमीन से जुड़ कर लोगों के स्थानीय विषयों पर काम करने की प्रतिबद्धता रखते है़ं
आजसू पार्टी इस प्रतिबद्धता से कभी नहीं डिगी है़ राजनीति में उतार–चढ़ाव आते रहते है़ं परिस्थितियां बदलती रहती है़ं एक अच्छा नेता-कार्यकर्ता वही है, जो इन परिस्थितियों को अपने पक्ष में ढाल सके़ श्री महतो गुरुवार को रिम्स सभागार में पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में बोल रहे थे़ बैठक में राज्य भर से पार्टी पदाधिकारी जुटे थे़
नयी सोच के साथ नया नेतृत्व को आगे आना होगा : श्री महतो ने कहा कि नयी सोच के साथ नया नेतृत्व को आगे आना होगा़ झारखंड की जनमानस को थोपा हुआ विषय या एजेंडा स्वीकार नहीं है़ उन्होंने कहा कि राजनीति का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं हो सकता है़
मौजूदा राजनीति में यही हो रहा है़ आजसू सुप्रीमो ने कहा कि राज्य गठन के 18 वर्ष हो गये और मूल्यांकन की जिम्मेदारी हम पर सबसे ज्यादा है़ यह सरकार इस कसौटी पर कितना खरा उतरती है और राज्य ने क्या खोया पाया है़ अबुआ दिशुम अबुआ राज इन चार शब्दों की गहराई अथाह है़ लेकिन इसका मूल मंत्र है अपना शासन अपना अधिकार और अपना राज्य. इसे तभी हासिल किया जा सकता है की थोपे हुए विचारों और विषयों को हम सिरे से खारिज करेंगे़
अतीत की बातों को पीछे छोड़ने की जरूरत : सरकार के मंत्री व पार्टी नेता चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी होते है़ं उनकी भावना की अनदेखी नहीं हो सकती़ जनता की उम्मीदें आजसू पार्टी से ज्यादा होती है़ं अतीत की बातें पीछे छोड़ने की जरूरत है़
2019 महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्यकर्ता राज्य की 81 सीटों पर चुनाव की तैयारी करे़ं हताश और निराश होने की ज़रूरत नहीं है़ तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने कहा कि कार्यकर्ता अगर मजबूत रहेंगे तो पार्टी भी मजबूत रहेगी़ अपनी क्षमता दिखाने का वक्त आ गया है़ केंद्रीय समिति की बैठक में विधायक राजकिशोर महतो, जोनाथन टूडू, स्वप्न सहदेव, हसन अंसारी, बीके चांद, वायलेट कच्छप सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




