रांची : फादर कामिल बुल्के को दी श्रद्धांजलि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हिंदी के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान और रामकथा मर्मज्ञ पद्मभूषण फादर कामिल बुल्के को झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. मंच के संरक्षक जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद, सचिव सुनील सिंह बादल, संयुक्त सचिव सदानंद सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सारिका भूषण, कार्यकारिणी सदस्य असित कुमार, डॉ गीता सिन्हा, शिल्पी कुमारी, […]
विज्ञापन
रांची : हिंदी के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान और रामकथा मर्मज्ञ पद्मभूषण फादर कामिल बुल्के को झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. मंच के संरक्षक जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद, सचिव सुनील सिंह बादल, संयुक्त सचिव सदानंद सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सारिका भूषण, कार्यकारिणी सदस्य असित कुमार, डॉ गीता सिन्हा, शिल्पी कुमारी, निरंजन श्रीवास्तव तथा अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी.
इसके बाद मंच के पदाधिकारियों ने फादर बुल्के के कार्यस्थल मनरेसा हाउस के प्रभारी फादर इमानुएल बाखला से फादर बुल्के की साहित्यिक यात्रा के अनछुए प्रसंगों की चर्चा की और पूरे परिसर का परिभ्रमण किया. उल्लेखनीय है कि मंच की ओर से हर वर्ष एक अहिंदीभाषी विद्वान को हिंदी की उल्लेखनीय सेवा के लिए फादर कामिल बुल्के सम्मान से सम्मानित किया जाता है.मंच के अधिकारियों ने मनरेसा हाउस यानी कामिल बुल्के शोध संस्थान के संचालकों से उनकी स्मृति में एक भव्य समारोह करने का प्रस्ताव दिया, जिसे सहर्ष स्वीकार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










