रांची : सीसीएल कॉलोनियों में होगी फिल्टर पानी की सप्लाई

Updated:
विज्ञापन

रांची : सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की बैठक में कॉलोनियों में फिल्टर पानी की आपूर्ति करने पर सहमति बनी है. इसके लिए कंपनी किसी निजी संस्था को फिल्टर प्लांट लगाने की सुविधा देगी. वही संस्था कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति करेगी. इससे पहले कॉलोनी में रहनेवालों को सूची बनायी जायेगी. जहां पानी की आपूर्ति होगी, वहां […]

विज्ञापन
रांची : सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की बैठक में कॉलोनियों में फिल्टर पानी की आपूर्ति करने पर सहमति बनी है. इसके लिए कंपनी किसी निजी संस्था को फिल्टर प्लांट लगाने की सुविधा देगी. वही संस्था कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति करेगी. इससे पहले कॉलोनी में रहनेवालों को सूची बनायी जायेगी. जहां पानी की आपूर्ति होगी, वहां कंपनी संस्था को पैसा उपलब्ध करायेगी. निदेशक कार्मिक आरएस महापात्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में कायाकल्प योजना पर भी विचार किया गया. इसमें यूनियन के सदस्यों ने कहा कि इस स्कीम का कई क्षेत्रों में दुरुपयोग हो रहा है. काम नहीं हो रहा है.
प्रबंधन ने आश्वास्त किया कि जहां काम नहीं हो रहा है, वहां के अधिकारियों पर कार्रवाई होगी़ अस्पतालों में ऑनलाइन निबंधन की शुरुआत गांधीनगर अस्पताल से होगी. मानव संसाधन विभाग यूनियन के बोर्ड के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण की जरूरत बतायी गयी. बैठक में राजेश कुमार सिंह, लखन लाल महतो, राजीव रंजन, रवींद्र मिश्र, शिवशंकर सिंह, विंध्याचल बेदिया, भागीरथ, भीम सिंह मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola