पिस्कानगड़ी : कृषक मित्रों की मांग पर ध्यान नहीं देना दुखद है

Updated:
विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : नारो बाजारटांड़ में आयोजित कृषक मित्र सम्मेलन में मानदेय सहित अन्य समस्याओं पर विमर्श किया गया. मुख्य अतिथि सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि दुख की बात है कि आठ सालों से प्रदेश के कृषक मित्र मानदेय व सुविधा की मांग कर रहे हैं, पर सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. […]

विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : नारो बाजारटांड़ में आयोजित कृषक मित्र सम्मेलन में मानदेय सहित अन्य समस्याओं पर विमर्श किया गया. मुख्य अतिथि सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि दुख की बात है कि आठ सालों से प्रदेश के कृषक मित्र मानदेय व सुविधा की मांग कर रहे हैं, पर सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने शीघ्र केंद्रीय कृषि मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से मिल कर कृषक मित्रों को मानदेय व अन्य सुविधा प्रदान कराने का आश्वासन दिया. सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषक मित्र किसान व सरकार के बीच कड़ी का काम करते हैं.

किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने व सहयोग करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. कृषक मित्रों की उपेक्षा उचित नहीं है. इन्हें भी हर सुविधा व मानदेय मिलना चाहिए. मौके पर कृषक मित्रों ने सांसद को मांग पत्र सौंप कर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील की. कृषक मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात महतो ने कहा कि सरकार 23 सितंबर तक मांगों पर विचार नहीं करती है, तो 24 सितंबर से मुख्यमंत्री आवास के सामने भूख हड़ताल किया जायेगा.

सम्मेलन को प्रेमसागर महतो, सांसद प्रतिनिधि केदार महतो, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष चुड़ामणि महतो, दौलत राम केसरी, राकेश केसरी, इरूष एक्का, बंधन महतो, यूसुफ अंसारी, समीर अंसारी, देवप्रसाद साहू ने संबोधित किया. मौके पर नगड़ी प्रखंड समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों के कृषक मित्र उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola