रांची : सांसद धीरज साहू के निर्वाचन मामले में सुनवाई 17 को

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत विजय सिंह की अदालत में मंगलवार को राज्यसभा सांसद धीरज साहू के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी के जवाब को देखते हुए सुनवाई स्थगित कर दी. अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 17 सितंबर की तिथि […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत विजय सिंह की अदालत में मंगलवार को राज्यसभा सांसद धीरज साहू के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी के जवाब को देखते हुए सुनवाई स्थगित कर दी. अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 17 सितंबर की तिथि तय की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी प्रदीप कुमार संथालिया ने चुनाव याचिका दायर की है.
उन्होंने सांसद धीरज साहू के निर्वाचन को चुनौती दी है. उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. श्री संथालिया भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी थे. वह धीरज साहू से पराजित हो गये थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola