मुख्यमंत्री केरल राहत निधि में राशि जमा करने के निर्देश के साथ झारखंड हाइकोर्ट ने प्रार्थियों को दी जमानत

Updated at : 28 Aug 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री केरल राहत निधि में राशि जमा करने के निर्देश के साथ झारखंड हाइकोर्ट ने प्रार्थियों को दी जमानत

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत ने सोमवार को विभिन्न अग्रिम जमानत याचिकाअों पर सुनवाई करते हुए प्रार्थियों को मुख्यमंत्री केरल राहत निधि (खाता संख्या 67319948232) में राशि जमा करने का निर्देश दिया. उत्पल रे द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने याचिका मंजूर कर ली. […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत ने सोमवार को विभिन्न अग्रिम जमानत याचिकाअों पर सुनवाई करते हुए प्रार्थियों को मुख्यमंत्री केरल राहत निधि (खाता संख्या 67319948232) में राशि जमा करने का निर्देश दिया. उत्पल रे द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने याचिका मंजूर कर ली. सशर्त अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की. साथ ही प्रार्थी को मुख्यमंत्री केरल राहत कोष में सात हजार रुपये जमा करने का निर्देश दिया. जमानत की पुष्टि के लिए राशि जमा करने का सबूत देना होगा.
एक अन्य मामले के आरोपी प्रार्थी धनेश्वर मंडल व शंभू मंडल को अदालत ने पांच-पांच हजार रुपये मुख्यमंत्री केरल राहत कोष में जमा करने की शर्त पर अग्रिम जमानत प्रदान की. जस्टिस सिंह ने देखा कि केरल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है.
हालांकि पानी कम हो गया है, लेकिन वहां के लोग काफी परेशान हैं. लोगों को व्यवस्थित करने व मुख्यधारा में लाने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है. पूर्व में भी जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने एक अवमानना मामले की सुनवाई के दाैरान प्रतिवादी भोला यादव द्वारा बिना शर्त माफी मांगने पर माफ कर दिया था. साथ ही उन्हें केरल राहत कोष में 2.50 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया था.
एडवोकेटस एसोसिएशन ने की मदद की अपील
एडवोकेटस एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट के महासचिव हेमंत कुमार सिकरवार ने कहा कि कर्नाटक व मध्य प्रदेश हाइकोर्ट ने केरल राहत कोष में राशि जमा करने संबंधी आदेश पारित करना शुरू किया है. झारखंड हाइकोर्ट द्वारा भी आदेश पारित कर केरल राहत कोष में राशि जमा करने को कहा जा रहा है. श्री सिकरवार ने कहा कि वे एसोसिएशन के सदस्यों से केरल राहत कोष में राशि देने का आग्रह करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री केरल राहत कोष में राशि स्थानांतरित की जायेगी.
रेलवे ने नि:शुल्क राहत सामग्री केरल भेजी
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटायी
रांची. बहावलपुरी पंजाबी समाज की अोर से केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कृष्णा नगर कॉलोनी में तीन दिनों तक अभियान चलाया गया. प्रतिदिन सुबह आठ से 10 बजे तक यह अभियान चलाया गया. समाज के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लाउडस्पीकर के जरिये ‘आओ हाथ बढ़ायें, अपना फर्ज निभायें’ नारा लगाकर लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने की अपील की.
अभियान में बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति की भी समान भागीदारी रही. समाज के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन भी यह अभियान चलाया गया. जमा किये गये 71 हजार रुपये ड्राफ्ट के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजा जायेगा. इस अभियान में डॉ सतीश मिढ़ा, लक्ष्मण दास मिढ़ा, वेद प्रकाश मिढ़ा, किशोर पपनेजा, कंवलजीत मिढ़ा, विजय किंगर, अश्विनी सुखीजा, आशीष दुआ, प्रमोद चुचरा, अमरजीत बेदी, सोनू पपनेजा, मुकेश बजाज, महेश कक्कड़, राकेश बरेजासहित अन्य शामिल हुए.
रांची. गुरु नानक सेवक जत्था ने केरल में आयी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सोमवार को खाद्य एवं राहत सामग्री जिला प्रशासन को सौंपी. गुरु नानक भवन परिसर में सर्वप्रथम ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने अरदास कर केरल में आयी बाढ़ से प्रभावित लोगों की कुशलता के लिए वाहेगुरु से कामना की. गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी, सचिव मनीष मिड्ढा, चरणजीत मुंजाल एवं अशोक गेरा की मौजूदगी में इकट्ठी की गयी राहत सामग्री को जिला प्रशासन को सौंपा गया. राहत सामग्री में तीन बोरे कपड़े, 10 पेटी बिस्कुट, 8 पेटी चिप्स, 300 पीस फ्रूटी एवं 100 पीस अमूल कूल के अलावा ब्रश, साबुन, सर्फ, तौलिया, डिटोल, छाता, टॉर्च, मच्छरदानी, मैगी, शैंपू, मिल्क पाउडर आदि शामिल हैं. संग्रह अभियान में पीयूष मिढ़ा, रौनक ग्रोवर, विशेष काठपाल, सागर गिरधर, छोटू सिंह, अमन डावरा, जीत मुंजाल, आकाश थरेजा, सचित मुंजाल, यश बेदी, जयंत मुंजाल, हर्ष थरेजा, जग्गू मुंजाल, गीत सचदेवा, नरेश पपनेजा, तुषार मिढ़ा, राकेश घई एवं इनीश काठपाल सहित अन्य लोगों की विशेष भूमिका रही.
चार हजार किलो राहत सामग्री भेजी गयी
रांची. रांची जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए चार हजार किलो राहत सामग्री रेल मार्ग से भेजी गयी. इसमें खाने-पीने की चीजों के अलावा, बाढ़ पीड़ितों की जरूरत के सारे सामान हैं. सामान को प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में ट्रेन पर चढ़ाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola