बरियातू रोड में पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बरियातू रोड में राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के समीप एक विशाल पेड़ सोमवार को अचानक गिर गया. हालांकि, इस हादसे में जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है. पेड़ गिरने से बरियातू से करमटोली जानेवाला रास्ता पूरी तरह जाम हो गया. करमटोली से बरियातू आनेवाले रोड को आने-जाने के लिए प्रयोग किया जा रहा […]
विज्ञापन
बरियातू रोड में राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के समीप एक विशाल पेड़ सोमवार को अचानक गिर गया. हालांकि, इस हादसे में जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है. पेड़ गिरने से बरियातू से करमटोली जानेवाला रास्ता पूरी तरह जाम हो गया.
करमटोली से बरियातू आनेवाले रोड को आने-जाने के लिए प्रयोग किया जा रहा था. काफी देर तक रोड जाम रहा. बाद में इसकी जानकारी बरियातू पुलिस को मिली. बरियातू पुलिस की गश्ती दल वहां पहुंची और वाहनों कतारबद्ध किया. उसके बाद कुछ हद तक रोड जाम समाप्त हुआ. समाचार लिखे जाने तक पेड़ को राेड से नहीं हटाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










