पीरटांड़ : हाथियों ने बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला

Updated at : 28 Aug 2018 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
पीरटांड़ : हाथियों ने बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला

दो दिनों में दो लोगों की जान ले चुका है हाथियों का झुंड पीरटांड़ : तीन दिनों पूर्व टुंडी के रास्ते गिरिडीह में प्रवेश किये हाथियों के झुंड ने रविवार की रात फिर एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान ले ली. घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के सुगवाटांड़ गांव की है. मृतक का नाम धनेश्वर राय (60) […]

विज्ञापन
दो दिनों में दो लोगों की जान ले चुका है हाथियों का झुंड
पीरटांड़ : तीन दिनों पूर्व टुंडी के रास्ते गिरिडीह में प्रवेश किये हाथियों के झुंड ने रविवार की रात फिर एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान ले ली. घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के सुगवाटांड़ गांव की है. मृतक का नाम धनेश्वर राय (60) है.
हाथियों ने कई घरों को भी तोड़ा है. घटना के बाद गांव में मातम है और लोग दहशत में हैं. बताया जाता है कि शनिवार की रात को सदर प्रखंड के चुंगलो में 70 वर्षीय गोपीकृष्ण सिंह को कुचल कर मारने के बाद हाथियों के झुंड ने बराकर नदी के किनारे जांगो जंगल में डेरा जमाये रखा था.
रविवार की रात को हाथियों का झुंड जांगो जंगल से निकल कर बराकर नदी को पार कर पीरटांड़ की सीमा में प्रवेश कर गया. हाथियों के झुंड के पीरटांड़ में प्रवेश करते ही वन विभाग की टीम ने इसकी जानकारी बराकर नदी से सटे पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज पंचायत के गांवों में रहनेवाले लोगों को दी. सूचना पर ग्रामीण रात में जगह-जगह मशाल लेकर खड़ा हो गये. वहीं वन विभाग की एक्सपर्ट की टीम भी रात में बराकर नदी के सीमाने पर आ डटी. ताकि हाथियों के झुंड को निकाला जा सके. इसी बीच रात लगभग 12.30 बजे हाथियों का झुंड पालगंज पंचायत के सुगवाटांड़ में प्रवेश कर गया.
हाथियों को आता देख सुगवाटांड़ निवासी अशोक राय व रूपलाल राय ने शोर मचाया और लोगों को घर से बाहर निकलने को कहा. दोनों अपने पड़ोसी धनेश्वर राय को भी सचेत करने पहुंचे, लेकिन इसी बीच हाथियों का झुंड धनेश्वर के घर के पास पहुंच गया. अशोक व रूपलाल तो किसी तरह भाग गये, लेकिन धनेश्वर को हाथियों ने अपनी चपेट में ले लिया.
घटनास्थल पर ही धनेश्वर की मौत हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय हाथियों ने धनेश्वर को कुचल रहा था उस समय गांव के समीप दो चारपहिया वाहन पर सवार कुछ वनकर्मी भी पहुंचे थे, लेकिन हाथियों के रौद्र रूप को देख कर वन कर्मी नजदीक नहीं आये. धनेश्वर को मारने के बाद हाथियों ने दिलीप राय व प्रसादी राय के घर को क्षतिग्रस्त कर अनाज को हाथी खा गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola