रांची : मांगों के लिए सीएस का घेराव करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ
Updated at : 27 Aug 2018 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

घेराव को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक, बनायी गयी है रणनीति रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ 10 व 11 सितंबर को मुख्य सचिव का घेराव करेगा. संघ की रांची जिला इकाई की बैठक रविवार को हुई. इसमें घेराव को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारियों को अलग-अलग प्रखंड का प्रभारी नियुक्त […]
विज्ञापन
घेराव को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक, बनायी गयी है रणनीति
रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ 10 व 11 सितंबर को मुख्य सचिव का घेराव करेगा. संघ की रांची जिला इकाई की बैठक रविवार को हुई. इसमें घेराव को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारियों को अलग-अलग प्रखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया.
नियुक्त प्रभारी अपने-अपने प्रखंड का दौरा करेंगे. संघ की मुख्य मांग में जामताड़ा व साहेबगंज में शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक लगायी जाये, 50 वर्ष से अधिक उम्र की शिक्षिका के विशेष अवकाश के लिए विभाग के आदेश पर रोक लगे, प्रोन्नति नियमावली 1993 में प्रस्तावित संशोधन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाये, नयी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाये, शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाये, शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर जल्द प्रोन्नति दी जाये, मृत शिक्षक के आश्रित को अनुकंपा पर जल्द नियुक्त करना शामिल हैं.
बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र चौबे, मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, सलीम सहाय तिग्गा, कृष्णा शर्मा, अनूप केसरी, देवी प्रसाद मुखर्जी, संतोष कुमार सिंह, अगमलाल महतो, शैलेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश केसरी, सुधीर सिंह, संजय कुमार साहू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




