पिस्कानगड़ी : लालगुटुवा में ईंट-बालू-चिप्स सप्लायर की गोली मार हत्या

Updated:
विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटुवा के निकट अपराधियों ने रोशन लाल मिर्धा नामक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रात में ही रिम्स भेज दिया. […]

विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटुवा के निकट अपराधियों ने रोशन लाल मिर्धा नामक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे की है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रात में ही रिम्स भेज दिया. जानकारी के अनुसार रोशन ईंट, बालू व चिप्स की सप्लाई का काम करता था. वह लालगुटवा व ओवरब्रिज के बीच बसी नयी बस्ती में कालू उरांव के मकान में किराये पर रहता था. उसके साथ एक युवती भी रहती थी.
बताया गया कि रात में कुछ लोग रोशन के घर पर आये व उसका नाम लेकर घर का दरवाजा खटखटाया. जैसे ही दरवाजा खुला, एक अपराधी ने उसे गोली मार दी. गोली लगते ही रोशन जमीन पर गिर गया. इस बीच उसके साथ रहनेवाली युवती अपराधियों से उसे छोड़ देने की मांग करती रही. इस दौरान अपराधियों ने उसे एक गोली और मार दी.
गोली लगने के बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं गोली मारने के बाद अपराधी वहां से पैदल ही भाग निकले. अपराधियों की संख्या तीन बतायी जा रही है. घटना के कुछ देर बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola