रांची : चैती दुर्गा पूजा समिति ने की महाआरती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : श्री चैती दुर्गा पूजा समिति की तरफ से शनिवार को भुतहा तालाब परिसर के समीप दुर्गा मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया. श्रावण मास के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. समिति के संयोजक किशोर साहू ने मंदिर परिसर में कार्यक्रम का उदघाटन किया. महाआरती में 51 महिलाओं और बच्चियों ने […]
विज्ञापन
रांची : श्री चैती दुर्गा पूजा समिति की तरफ से शनिवार को भुतहा तालाब परिसर के समीप दुर्गा मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया. श्रावण मास के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.
समिति के संयोजक किशोर साहू ने मंदिर परिसर में कार्यक्रम का उदघाटन किया. महाआरती में 51 महिलाओं और बच्चियों ने मां दुर्गा की अाराधना की और दीये जलाये. महाआरती के बाद भंडारा भी आयोजित किया गया.
इसमें खिचड़ी, पूड़ी-चना और अन्य भोग का वितरण भक्तों के बीच किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में भोलू सिंह, लल्लू सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, रवि कुमार सिंटू, गोपाल पारिक और अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










