रांची : श्याम मंडल का 51वां महोत्सव 13 सितंबर से, समितियों का गठन
Updated at : 26 Aug 2018 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

पहले दिन नर-नारायण सेवा का कार्यक्रम, दूसरे दिन भव्य शोभायात्रा रांची : राजधानी की धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल का 51वां महोत्सव 13 से 16 सितंबर तक मनाया जायेगा. अग्रसेन पथ स्थित श्याम मंदिर परिसर में सारे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. पहले दिन नर-नारायण सेवा का कार्यक्रम आयोजित होगा. दूसरे दिन श्री श्याम मंदिर से […]
विज्ञापन
पहले दिन नर-नारायण सेवा का कार्यक्रम, दूसरे दिन भव्य शोभायात्रा
रांची : राजधानी की धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल का 51वां महोत्सव 13 से 16 सितंबर तक मनाया जायेगा. अग्रसेन पथ स्थित श्याम मंदिर परिसर में सारे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. पहले दिन नर-नारायण सेवा का कार्यक्रम आयोजित होगा.
दूसरे दिन श्री श्याम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. तीसरे दिन गणेश पूजन के साथ मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ होगा. इसमें श्री श्याम दरबार सहित मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं का भव्य और आकर्षक शृंगार किया जायेगा.
कार्यक्रम में महाप्रसाद, अखंड ज्योत, कीर्तन, छप्पन भोग, सवामणी प्रसाद और भजन पुस्तिका प्रेम पुष्प का विमोचन किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर मंदिर की साफ-सफाई की जा रही है. श्याम के भजन गायक मनीष गर्ग और मयंक अग्रवाल विशेष रूप से रांची पहुंच रहे हैं. ये दोनों जयपुर और अबोहर से आ रहे हैं.
19 समितियों का गठन : महोत्सव को लेकर 19 समितियां गठित की गयी हैं. स्वागत और प्रचार समिति में जीतेश अग्रवाल, धन संग्रह के लिए ओम प्रकाश जोशी, भजन पुस्तिका प्रकाशन के लिए अजय शंकर साबू, विज्ञापन और शृंगार के लिए मनोज ढांढनिया, पूजा और जागरण समिति में श्याम सुंदर पोद्दार, शोभा यात्रा के लिए मनोज सिंघानिया, प्रसाद वितरण के लिए नीतेश केजरीवाल, मीडिया समिति और विधि व्यवस्था में सुमित पोद्दार, कीर्तन संचालन समिति में राजेश सारस्वत, अतिथि सत्कार में विजय शंकर साबू, सेवा विभाग में नारायण रुंगटा, महोत्सव स्थल व्यवस्था के लिए प्रमोद बागड़िया, सवामणी भोग व्यवस्था के लिए अरुण धानुका, सवामनी स्थल व्यवस्था में विवेक ढांढनिया, विद्युत व्यवस्था के लिए अनिल जालान अौर कार्यालय की जवाबदेही डॉ विजय कुमार शर्मा को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




