मेसरा : सामाजिक लड़ाई मंजिल तक पहुंचायें

Updated:
विज्ञापन

मेसरा : प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा कर प्रमोद व शमीम को याद किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड अस्मिता की लड़ाई लड़ता रहा है, लेकिन इसके साथ एक काली छाया हमेशा रहती है. इसी के कारण क्षेत्र के नेतृत्व को उभरने नहीं दिया जाता है. […]

विज्ञापन
मेसरा : प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा कर प्रमोद व शमीम को याद किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड अस्मिता की लड़ाई लड़ता रहा है, लेकिन इसके साथ एक काली छाया हमेशा रहती है. इसी के कारण क्षेत्र के नेतृत्व को उभरने नहीं दिया जाता है. आज जरूरत है कि सामाजिक-आर्थिक लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाया जाये. अपने लोगों को सुरक्षित व संरक्षित रखें.
आंदोलनकारी आयोग के सदस्य देवशरण भगत ने कहा कि झारखंड की आवाज को गोली से नहीं दबाया जा सकता है. सभा को पूर्व प्रमुख प्रेमचंद महतो, संतोष महतो, मनरखन महतो, बालचंद साहू, महफूज आलम, रामेश्वर ठाकुर, जलनाथ चौधरी ने भी संबोधित किया.
इससे पूर्व विकास चौक स्थित प्रमोद महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन आदेश महतो ने किया. सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा, द्वितीय आरटीसी विद्यालय अनगड़ा व तृतीय आरटीसी उवि फुरहरा टोली के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावे पेंटिंग, भाषण व बालिका फुटबॉल की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर भंडारा का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम में विधायक डॉ जेसी राम, आजसू जिलाध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष मदन महतो, पूर्व जिप सदस्य शशि कला देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola