रांची : मोती मस्जिद व नेजाम नगर में चला लार्वा जांच अभियान, जमा पानी का लिया सैंपल

Updated at : 19 Aug 2018 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मोती मस्जिद व नेजाम नगर में चला लार्वा जांच अभियान, जमा पानी का लिया सैंपल

रांची : डेंगू व चिकनगुनिया के प्रकोप को देखते हुए शनिवार को रांची नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोती मस्जिद व नेजाम नगर में लार्वा जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान सैकड़ों घरों व घर के बाहर जमा पानी का सैंपल एकत्र किया गया. अब तक पूरे शहर में 4554 घरों […]

विज्ञापन
रांची : डेंगू व चिकनगुनिया के प्रकोप को देखते हुए शनिवार को रांची नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोती मस्जिद व नेजाम नगर में लार्वा जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान सैकड़ों घरों व घर के बाहर जमा पानी का सैंपल एकत्र किया गया. अब तक पूरे शहर में 4554 घरों में जमा पानी का सैंपल एकत्र किया गया, जिसमें से 1238 घरों में डेंगू व चिकनगुनिया के मच्छरों का लार्वा पाया गया.
इसके अलावा 14968 कंटेनर की जांच में 1768 में डेंगू व चिकनगुनिया के मच्छरों का लार्वा पाया गया था. इस अभियान में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 15 टीम को लगाया गया है. सदस्य ऐसी सभी जगहों पर हैंड स्प्रे मशीन के माध्यम से केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं, जहां उन्हें डेंगू व चिकनगुनिया के मच्छरों का लार्वा मिल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola