उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिलती है या नहीं, निगम करायेगा ऑडिट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड उपभोक्ताओं को दी जा रही बिजली के वोल्टेज का अॉडिट करायेगा. वोल्टेज के अनुसार निगम का खर्च कितना पड़ता है और उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज में बिजली मिलती है या नहीं, इससे संबंधित एक विस्तृत अॉडिट कराया जायेगा. इसके लिए एजेंसी का चयन करने के लिए निगम निविदा […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड उपभोक्ताओं को दी जा रही बिजली के वोल्टेज का अॉडिट करायेगा. वोल्टेज के अनुसार निगम का खर्च कितना पड़ता है और उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज में बिजली मिलती है या नहीं, इससे संबंधित एक विस्तृत अॉडिट कराया जायेगा. इसके लिए एजेंसी का चयन करने के लिए निगम निविदा जारी कर चुकी है. बताया गया कि अगले माह तक एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
विज्ञापन
आयोग ने टैरिफ के दौरान दिया था निर्देश
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा टैरिफ अॉर्डर में वोल्टेज को लेकर भी निर्देश दिये गये थे. कहा गया था कि उपभोक्ताओं को मानक के अनुरूप वोल्टेज नहीं मिलता. ऐसी शिकायत की उपभोक्ताओं ने की है.आयोग द्वारा कॉस्ट अॉफ वोल्टेज और इसकी अॉडिट कराने का निर्देश दिया था. साथ ही उपभोक्ताओं को क्वालिटी बिजली देने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद अब निगम अॉडिट करायेगी कि किस क्षेत्र में कितनी वोल्टेज मिल रही है. कहीं कम वोल्टेज है, तो उसके लिए आवश्यक उपकरण भी लगाये जायेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन