रांची : नामकुम आश्रय में नहीं मिले अधिकारी, न ही दस्तावेज

Updated at : 15 Aug 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नामकुम आश्रय में नहीं मिले अधिकारी, न ही दस्तावेज

रांची : बाल गृहों के खिलाफ आये मामलों पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग पूरी तरह से गंभीर दिखायी दे रहा है. आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने लगातार तीन दिनों तक निरीक्षण अभियान चलाकर एक दर्जन से ज्यादा संस्थाओं में गड़बड़ियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. मंगलवार को श्रीमती कुजूर ने आश्रय नामकुम, […]

विज्ञापन
रांची : बाल गृहों के खिलाफ आये मामलों पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग पूरी तरह से गंभीर दिखायी दे रहा है. आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने लगातार तीन दिनों तक निरीक्षण अभियान चलाकर एक दर्जन से ज्यादा संस्थाओं में गड़बड़ियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है.
मंगलवार को श्रीमती कुजूर ने आश्रय नामकुम, आशा संस्थान, महर्षि व डुमरदगा स्थित प्रोबेशन होम का निरीक्षण किया. इस दौरान इन संस्थानों में कई गड़बड़ियां मिलीं.
निरीक्षण के क्रम में श्रीमती आरती कुजूर नामकुम स्थित आश्रय गयीं. वहां कोई सक्षम अधिकारी नहीं मिला. वहीं, किसी प्रकार का कोई दस्तावेज भी नहीं मिला. वहां केवल महिलाएं व बच्चे ही मिले. जबकि, आशा संस्थान में लड़का व लड़कियों को एक ही परिसर में रखा जाता है. वहां सुरक्षा गार्ड भी नहीं मिले.
निरीक्षण के दौरान आरती कुजूर ने पाया के अंदर कृषक मित्रों की बैठक हो रही है. जबकिप्रोबेशन होम में मोटर खराब पाया गया है. वहां पीने के पानी की दिक्कत है. उन्होंने देखा कि आरओ लगा हुआ है लेकिन खराब पाया गया.
पहले दिन उन्होंने आंचल शिशु आश्रम, आदिम सेवा मंडल व सहयोग विलेज संस्था का जायजा लिया. इन संस्थाओं में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आयीं. उन्होंने तत्काल संस्थाओं में व्याप्त खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
इसके बाद श्रीमती कुजूर ने 13 अगस्त को किशोरी बाल निकेतन, बालाश्रय, करुणा संस्था व दीया सेवा संस्थान का निरीक्षण किया. इन संस्थाओं के दस्तावेजों की जांच की गयी. किशोरी निकेतन में कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं मिले. मास्टर रजिस्टर के अलावा कोई दस्तावेज नहीं पाया गया. वहीं, करुणा एनएमओ में जेजे एक्ट का उल्लंघन पाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola