रांची : रिम्स ने शिशु एनआइसीयू के लिए निकाली निविदा

Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स में शिशु विभाग में एनआइसीयू (निक्कू) को तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. एनआइसीयू के निर्माण व उसके उपकरण की खरीदारी के लिए बुधवार को निविदा निकाली गयी. रिम्स के वेबसाइट पर निविदा को अपलोड कर दिया गया है. शिशु आइसीयू 20 बेड का होगा, जिसमें अत्याधुनिक उपकरण लगाया जायेगा. […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स में शिशु विभाग में एनआइसीयू (निक्कू) को तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. एनआइसीयू के निर्माण व उसके उपकरण की खरीदारी के लिए बुधवार को निविदा निकाली गयी. रिम्स के वेबसाइट पर निविदा को अपलोड कर दिया गया है. शिशु आइसीयू 20 बेड का होगा, जिसमें अत्याधुनिक उपकरण लगाया जायेगा. इससे शिशु विभाग में नवजात बच्चों का इलाज इस विंग में संभव हो पायेगा. एनआइसीयू के लिए वर्तमान में संचालित आइसीयू को चिह्नित किया गया है. इसको तोड़कर एनआसीयू का रूप दिया जायेगा.
वर्तमान में रिम्स के शिशु विभाग के आइसीयू में सीमित क्षमता है, जिसके कारण एक ही वार्मर या बेड पर दो से तीन बच्चों को भर्ती कर इलाज करना पड़ता है. 20 बेड की क्षमता होने से दूर-दराज से बेहतर इलाज के लिए आये मरीजों को राहत मिलेगी. वहीं रिम्स के चिकित्सकों को गंभीर रूप से बीमार बच्चों को इलाज करने में सहूलियत होगी.
एनआइसीयू की निविदा जारी कर दी गयी है. यह 20 बेड की क्षमतावाला होगा. इसके संचालित होने से राज्य के विभिन्न जिलों से आये गंभीर बच्चों को बेहतर इलाज मिल पायेगा.
डॉ आरके श्रीवास्तव, निदेशक, रिम्स
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola