इटकी : 300 को गैस कनेक्शन, इटकी व नामकुम में जनता दरबार लगा

Updated at : 08 Aug 2018 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
इटकी : 300 को गैस कनेक्शन, इटकी व नामकुम में जनता दरबार लगा

इटकी : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. इसमें उज्ज्वला योजना के तहत तीन सौ लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया. विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी भी लगायी. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक गंगोत्री कुजूर ने किया. उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का तत्काल निराकरण व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना ही जनता दरबार […]

विज्ञापन
इटकी : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. इसमें उज्ज्वला योजना के तहत तीन सौ लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया. विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी भी लगायी. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक गंगोत्री कुजूर ने किया. उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का तत्काल निराकरण व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना ही जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य है. जरूरतमंदों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार कृत संकल्प है.
उन्होंने इस कार्य में अधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों से भी आगे आने का आह्वान किया. मौके पर जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, एनइपी के निदेशक श्रीपति गिरि, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश्वर महतो, बीडीओ सुरेंद्र उरांव, उप प्रमुख उरूज अंसारी, विधायक प्रतिनिधि पूनम देवी, बीएसओ प्रवीण लाल, बीइइओ राजेंद्र प्रसाद शर्मा, बीपीओ पम्मी सिन्हा, गैस वितरक वीर बहादुर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा राम तिवारी, राजकुमार तिर्की, मोइन अहमद, सोहराई गोप, सोनू, अजीत केसरी, बीके सिन्हा, हाजी मुश्ताक, इकबाल अहमद नईमी, मास्टर सज्जाद, गणेश महतो, नंदलाल महतो, शांति मार्डी, सुरेश तिग्गा, सीडीपीओ, थाना प्रभारी रामवतार, भोगेन सोरेन, विजय कुमार, राजाराम सहित मुखिया व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola