रांची : 200 कमरों का होगा विश्राम गृह, आउटसोर्सिंग से होगा संचालन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स में 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होनेवाले विश्राम गृह के लिए बुधवार को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पावर ग्रिड) और रिम्स प्रबंधन के बीच एमओयू हुआ. पावर ग्रिड सीएसआर के तहत विश्राम गृह का निर्माण करायेगा. इसे तैयार करने के लिए दो साल का समय निर्धारित किया गया है. […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स में 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होनेवाले विश्राम गृह के लिए बुधवार को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पावर ग्रिड) और रिम्स प्रबंधन के बीच एमओयू हुआ. पावर ग्रिड सीएसआर के तहत विश्राम गृह का निर्माण करायेगा.
इसे तैयार करने के लिए दो साल का समय निर्धारित किया गया है. यह विश्राम गृह 200 कमरों वाला होगा. इसमें राज्य के दूर-दराज व बाहर से आनेवाले मरीजों को ठहरने के लिए कमरा दिया जायेगा. मरीज व उनके परिजनों के अल्पाहार के लिए किचन का निर्माण भी कराया जायेगा. इसमें मरीजों को खाने व पानी के पीने की व्यवस्था होगी.
रिम्स प्रबंधन इस विश्राम गृह को कैसे संचालित किया जायेगाइसके लिए रिम्स आकलन करेगा. पावर ग्रिड ने सीएसआर के तहत पटना के आइजीएमएस व एम्स दिल्ली में विश्राम गृह का निर्माण कराया है. प्रबंधन यह पता करेगा कि पटना के आइजीएमएस और एम्स दिल्ली में कैसे संचालन होता है. उम्मीद है कि विश्राम गृह को अाउटसोर्सिंग से संचालित किया जायेगा. इसके लिए मामूली शुल्क निर्धारित किया जा सकता है. यह शुल्क सिर्फ विश्राम गृह के मेंटेनेंश के लिए लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










